Buscar x

Resultados encontrados para "x".

जल्दी Laplace M Gameloop चिह्न पर हस्ताक्षर करें।
जल्दी Laplace M Gameloop चिह्न पर हस्ताक्षर करें।

Laplace M (GameLoop)

1.0.0.1
0star
2 avaliações
1
डाउनलोड |
Classificação do conteúdo
Classificação Livre
1.5MB
आकार
21.12.2020
Update
1.0.0.1
संस्करण
+0 Avaliações - Seja o primeiro a avaliar o produto!

विवरण

Publisher
O melhor MMORPG para Android agora no seu PC
nc_content; Tencent's GameLoop एक ऐसा टूल है जिसकी मदद से आप Android के लिए बने गेम को भी अपने PC पर चला सकते हैं। यह इंस्टॉलर अपना एम्यूलेटर स्वयं ही डाउनलोड करता है और साथ ही Laplace M वीडियो गेम भी डाउनलोड करता है, जिसे Windows पर खेला जा सकता है। इसकी नियंत्रण प्रणाली आपके की-बोर्ड एवं माउस के लिए पूरी तरह से अनुकूलित हो जाती है। आपको इसका इस्तेमाल करने के लिए किसी भी प्रकार की विशेष जानकारी की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि यह टूल स्वचालित ढंग से जरूरत की हर चीज डाउनलोड कर लेता है। Laplace M एक ऑनलाइन रोल-प्लेइंग गेम है, जो अपने ऐसे बेहतरीन दृश्यों के लिए जाना जाता है, जो आपको मनमोहक चरित्रों से भरी एक फंतासीपूर्ण दुनिया में तल्लीन कर देते हैं। हम संभावनाओं से भरे एक ऐसे MMORPG की बात कर रहे हैं, जिसमें अन्य खिलाड़ियों के साथ अंतर्क्रिया भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है, जितनी अपने अभियानों को पूरा करना और इसके जरिए आप अपने चरित्र को अपग्रेड भी कर सकते हैं और कथानक में आगे भी बढ़ सकते हैं। इसमें पाँच अलग-अलग संवर्ग होते हैं, जो खेल की अलग-अलग शैलियों को निरूपित करते हैं और आप इनमें से कोई भी एक संवर्ग चुन सकते हैं: योद्धा, जादूगर, धर्मगुरू, हत्यारा या आह्वानकर्ता। आप अपने चरित्र का लिंग भी चुन सकते हैं और उसके चेहरे की अलग-अलग विशिष्टताएँ भी, यहाँ तक कि उसकी आवाज़ भी। अनुकूलन निश्चित रूप से Laplace M की एक खासियत है। जैसे-जैसे आप इसकी मनमोहक दुनिया में आगे बढ़ते जाते हैं, आपको अलग-अलग प्रकार के ढेर सारे परिधान और सहायक सामग्रियाँ भी उपलब्ध होती रहती हैं। यह मज़ेदार MMORPG अभियानों के नजरिए से इस शैली की क्लासिक कार्यविधि का ही अनुसरण करता है। आपको ज्यादा शक्तिशाली बनने के लिए विभिन्न प्रकार के खोज अभियानों में भाग लेने का अवसर मिलता है। साथ ही, इस गेम की निहित प्रणाली कुछ ऐसे जीवों को ढूँढ़ने में आपकी मदद करती है, जो विभिन्न अभियानों में आपका साथ देंगे। आप विभिन्न अभियानों को पूरा करते हुए इन मनमोहक जीवों को हासिल कर सकते हैं या फिर अर्जित किये गये सोल-कार्ड की मदद से भी इन्हें हासिल कर सकते हैं। ये जीव लड़ाइयों में आपकी मदद करते हैं और आप इनमें से कुछ की सवारी भी कर सकते हैं। Laplace M एक बेहतरीन रोल-प्लेइंग गेम है, जो आपको पूरी दुनिया के खिलाड़ियों के साथ अंतर्क्रिया करने के लिए आपको आमंत्रित करता है। वैसे यह बात दिमाग में रखें कि इसमें अपने दुश्मनों से छुटकारा पाना उतना ही महत्वपूर्ण होता है जितना खाना बनाना या फिर नये परिधान तैयार करना। यह एक विशाल गेम है, जो GameLoop टूल की वजह से सचमुच काफी आकर्षक और सुंदर भी प्रतीत होता है।