Buscar x

Resultados encontrados para "x".

जल्दी Super Hero Fighter चिह्न पर हस्ताक्षर करें।
जल्दी Super Hero Fighter चिह्न पर हस्ताक्षर करें।

Super Hero Fighter

7.3
0star
1 avaliações
23
डाउनलोड |
Classificação do conteúdo
Classificação Livre
42.65MB
आकार
23.09.2021
Update
7.3
संस्करण
+0 Avaliações - Seja o primeiro a avaliar o produto!

विवरण

Publisher
Lutas entre os super-heróis mais poderosos
nc_content; Super Hero Fighter एक 2D युद्धक गेम है, जिसमें आपको ब्रह्मांड के कुछ सबसे शक्तिशाली सुपरहीरो के साथ खेलने का अवसर मिलता है। हम कुछ ऐसे नामों के बारे में बात कर रहे हैं जो अत्यंत ही लोकप्रिय हैं, जैसे कि सोन गोकू, कार्नेज, वेजेटा, आयरन मैन, द इनक्रेडिबल हल्क, एवं थॉर इत्यादि। या फिर यूँ कहें कि वे बिल्कुल वही चरित्र तो नहीं हैं, लेकिन उनसे काफी मिलते-जुलते हैं। इसकी नियंत्रण विधि इस प्रकार के गेम के लिए सामान्य किस्म की ही है: बायीं ओर एक वर्चुअल ज्वॉयस्टिक है जिसका उपयोग आप अपने चरित्र को इधर-उधर ले जाने के लिए कर सकते हैं, और दाहिनी ओर बटन हैं जिनकी मदद से आक्रमण किया जा सकता है। मुख्य समस्या यह है कि आक्रमण वाले बटनों की पंक्ति अत्यंत छोटी है, और इसकी वजह से किसी बी प्रकार का विशेष आक्रमण कर पाना अत्यंत कठिन साबित होता है। यहाँ तक कि वर्चु्ल ज्वॉयस्टिक भी इतना छोटा है कि आपको अपने चरित्र को मनचाहे ढंग से आगे बढ़ाने में दिक्कत होती है। एक और बड़ी समस्या यह है कि आप Super Hero Fighter की शुरुआत में ही एक चरित्र को चुन सकते हैं, लेकिन उसके बाद, आप संभवतः उसी चरित्र के साथ खेलनते रहेंगे। वैसे, अन्य चरित्रों को अनलॉक करना संभव है, लेकिन ऐसा करना काफी कठिन है, और वास्तव में बिल्कुल असंभव सा प्रतीत होता है। यहाँ तक कि एक भी अन्य चरित्र को अनलॉक करना काफी कठिन प्रतीत होता है। Super Hero Fighter में उत्कृष्ट ग्राफ़िक्स है, लेकिन दुर्भाग्यवश इसमें कुछ खामियाँ भी हैं। इसकी नियंत्रण विधि काफी खराब है, कठिनाई के अलग-अलग स्तर नहीं हैं, और अन्य चरित्रों को अनलॉक करना काफी महँगा भी है।