Buscar x

Resultados encontrados para "x".

जल्दी Sniper Fury चिह्न पर हस्ताक्षर करें।
जल्दी Sniper Fury चिह्न पर हस्ताक्षर करें।

Sniper Fury

6.3.0k
0star
1 avaliações
125
डाउनलोड |
Classificação do conteúdo
Classificação Livre
71.65 MB
आकार
07.05.2022
Update
6.3.0k
संस्करण
+0 Avaliações - Seja o primeiro a avaliar o produto!

विवरण

Publisher
Torne-se no melhor atirador do mundo
nc_content; Sniper Fury एक प्रथम-व्यक्ति शूटर गेम है, जिसमें आपको दुनिया के एक ऐसे सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज की भूमिका निभानी होती है, जिसे कुछ बेहद कठिन और खतरनाक अभियान पूरे करने होते हैं। जब राजनय या कूटनीति से कुछ भी हल होने की उम्मीद न हो, तो बस कार्रवाई करना ही शेष रहता है। Sniper Fury में एक सौ से भी ज्यादा अलग-अलग अभियान उपलब्ध हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए आपको पूरी दुनिया के विभिन्न स्थानों की यात्रा करनी होती है, और कठिन परिस्थितियों को हल करना होता है। जहाँ अधिकांश अभियानों में आपको अपने स्नाइपर राइफ़ल की जरूरत पड़ेगी, वहीँ कुछ अभियानों में असॉल्ट राइफ़ल की आवश्यकता होगी। इस परिवर्तन से आपको कुछ बेहतरीन विविधता का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। दो अभियानों के बीच आप विभिन्न लक्ष्यों को पूरा करने पर मिले पैसे का उपयोग करते हुए अपने अस्त्रों को और बेहतर बना सकते हैं। सच तो यह है कि ज्यादा कठिन अभियानों का सामना करने के लिए आपको उनमें सुधार करना ही होगा। यानी उनकी ताकत, लोडिंग स्पीड, रिक्वॉयल इत्यादि में सुधार करना होगा। इस गेम में एक बहुखिलाड़ी मोड भी है, जिसमें आप अन्य खिलाड़ियों के अड्डों पर आक्रमण कर सकते हैं और उनसे संसाधन चुरा सकते हैं। स्वाभाविक रूप से वे भी आपके अड्डों पर आक्रमण कर सकते हैं, इसलिए आपको अपने अड्डों की सुरक्षा करनी होगी। Sniper Fury एक बेहतरीन प्रथम-व्यक्ति शूटर गेम है। यह बहुत ज्यादा मौलिक तो नहीं है, लेकिन इसमें उत्कृष्ट ग्राफ़िक्स एवं ढेर सारे अलग-अलग मिशन अवश्य शामिल हैं।