Buscar x

Resultados encontrados para "x".

जल्दी Rush Wars चिह्न पर हस्ताक्षर करें।
जल्दी Rush Wars चिह्न पर हस्ताक्षर करें।

Rush Wars

0.284
0star
1 avaliações
191
डाउनलोड |
Classificação do conteúdo
Classificação Livre
95.6 MB
आकार
31.12.2021
Update
0.284
संस्करण
+0 Avaliações - Seja o primeiro a avaliar o produto!

विवरण

Thais Martiniano
Uma mistura fantástica de Clash Royale e Clash of Clans
nc_content; Rush Wars एक RTS है, जिसमें विशाल विश्वव्यापी PvP मुकाबले का सारा रोमांच और आनंद उपलब्ध है। Supercell की यह एक नयी प्रस्तुति है, जो निश्चित रूप से, काफी हद तक, उनके ही अत्यंत लोकप्रिय गेम Clash Royale एवं Clash of Clans से प्रेरित है। Rush Wars में गेम की प्रणालियाँ दो आधारभूत मोड में विभाजित हैं: पुरानी TD-शैली का एक्शन मोड एवं अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ आक्रमण पर आधारित मोड। जहाँ तक गेम को खेलने में सहूलियत का प्रश्न है, यह गेम काफी हद तक Clash of Clans से मिलता-जुलता है और Clash Royale जैसा नहीं है, लेकिन जहाँ तक डिज़ाइन एवं सम्पूर्ण अनुभव का सवाल है, यह देखने में काफी हद तक Clash Royale जैसा ही प्रतीत होता है। Rush Wars में प्रत्येक स्तर को पार करने के लिए नये प्रतिरक्षा टावर का निर्माण करना अत्यंत आवश्यक है। इसमें अंतहीन यूनिट उपलब्ध होंगे, जिन्हें आप अपने बेस से जोड़ सकते हैं, और यह आपकी जिम्मेवारी है कि आप दुश्मनों को अपने बेस को नष्ट करने से रोकते रहें। निश्चित रूप से TD का कोई भी दीवाना इस गेम को काफी पसंद करेगा। इस गेम में प्रतिरक्षा उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि आक्रमण। दुश्मनों के अड्डों या बेस पर आक्रमण करने से आपको सोना मिलेगा, और यह निर्माण कार्य जारी रखने के लिए अत्यंत जरूरी होगा। आप किसी भी समय तैनात करने के लिए सैनियों के दल तैयार कर सकते हैं। एक बार आपने अपना गंतव्य चुन लिया, तो फिर आपके चरित्र स्वतः ही दुश्मन के अड्डे की ओर बढ़ते रहेंगे। आपका लक्ष्य होगा उन्हें जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी खत्म कर देना। कुछ उसी तरह जिस तरह Supercell के अन्य गेम में होता है, जितनी जल्दी आप यह काम करेंगे, आपको उतना ही बड़ा खज़ाना मिलेगा। Rush Wars एक उत्कृष्ट ऑनलाइन रणनीति गेम है, जिसमें मोबाइल डिवाइस के लिए तैयार दो सबसे महत्वपूर्ण गेम से खेल की अवधारणाएं ली गयी हैं। कुल मिलाकर, यह गेम एक अत्यंत ही मज़ेदार चुनौती है, जिसमें आप अपना बेस तैयार करते हुए भी सैनिकों के ज्यादा से ज्यादा दल हासिल करते रहते हैं।