Buscar x

Resultados encontrados para "x".

जल्दी Onebit Adventure चिह्न पर हस्ताक्षर करें।
जल्दी Onebit Adventure चिह्न पर हस्ताक्षर करें।

OneBit Adventure

1.2.107
0star
10 avaliações
27
डाउनलोड |
Classificação do conteúdo
Classificação Livre
39.33 MB
आकार
16.01.2022
Update
1.2.107
संस्करण
+0 Avaliações - Seja o primeiro a avaliar o produto!

विवरण

Publisher
Um divertido e minimalista rastreador de masmorra
nc_content; OneBit Adventure एक डंजन क्रॉलर या तहखाना अन्वेषण गेम है, जो आपको खतरनाक तहखानों में विचरण करने, ढेर सारे राक्षसों का खात्मा करने और खजाने लूटने का अवसर देता है। इस गेम में पाँच अलग-अलग चरित्र संवर्गों, यानी लड़ाके, जादूगर, रक्त योद्धा, नेक्रोमैंसर, एवं पाइरोमैंसर में से किसी एक को चुन लें और अपने साहसिक अभियान की शुरुआत करें! OneBit Adventure की नियंत्रण विधि टचस्क्रीन डिवाइस पर भी काफी अच्छे तरीके से काम करती है। बस स्क्रीन पर टैप कर दें और अपनी उंगली को उस दिशा में सरकाएँ जिधर आप अपने चरित्र को ले जाना चाहते हैं। पारंपरिक रॉगलाइक गेम की ही तरह, आप बस दुश्मनों के नजदीक जाकर उनपर आक्रमण कर देते हैं। इसमें लड़ाइयाँ बारी-आधारित होती हैं, और इससे आपको अपनी रणनीति तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिलता है। हालाँकि आप गेम की शुरुआत अपेक्षतया कमजोर चरित्र के साथ करते हैं, लेकिन बहुत जल्द ही आप उसकी खूबियों का स्तर बढ़ा सकते हैं और राक्षसों को मारते हुए अनुभव हासिल कर सकते हैं। अपने चरित्र के आक्रमण, जीवन अंकों, महत्वपूर्ण हमले करने के अवसर, एवं सिक्के अर्जित करने की दर में सुधार करें। यही नहीं, आप अपने सिक्कों का इस्तेमाल करते हुए औषधियाँ एवं अन्य मददगार सामग्रियाँ भी हासिल कर सकते हैं। कुल मिलाकर, OneBit Adventure एक मजेदार तहखाना अन्वेषक है, जिसमें बेहतरीन और न्यूनतम ग्राफ़िक्स तथा सरल, किंतु बेहद व्यसनकारी खेल के तरीके का इस्तेमाल किया गया है। और हालाँकि यह गेम बहुत ज्यादा आसान नहीं है, यह अधिकांश Android रॉगलाइक गेम की तुलना में कम कठिन है। तो इसे आजमा कर देखें और तहखानों की गहराई में विचरण करें।