Buscar x

Resultados encontrados para "x".

जल्दी Mad Bullets चिह्न पर हस्ताक्षर करें।
जल्दी Mad Bullets चिह्न पर हस्ताक्षर करें।

Mad Bullets

0star
3 avaliações
1
डाउनलोड |
Classificação do conteúdo
Classificação Livre
आकार
07.09.2020
Update
संस्करण
+0 Avaliações - Seja o primeiro a avaliar o produto!

विवरण

Publisher
Jogo de tiro em primeira pessoa no Velho Oeste
nc_content; Mad Bullets एक FPS है, जो बेलौस पश्चिमी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है, और जो दुश्मनों से भरे इलाके में केवल एक पिस्तौल के बल पर आगे बढ़ते रहने की चुनौती आपके समक्ष रखता है। जैसे कि पारंपरिक गेम 'light gun games' में होता है, इसमें भी आपका चरित्र स्वतः ही आगे बढ़ता जाता है, ताकि आपको निशाना साधने और गोलियाँ दागने के अलावा और किसी बात की चिंता न करनी पड़े। Mad Bullets की नियंत्रण विधि सचमुच इस्तेमाल करने में आसान है: बस निशाना साधने और गोली दागने के लिए स्क्रीन पर कहीं भी टैप कर दें। यदि आप अपने दुश्मन पर गोली दाग देते हैं, तो आप उसे मारने में सफल हो जाएँगे; यदि आप किसी पीपे पर गोली मारते हैं, तो वह फट जाएगा; यदि आप किसी निर्दोष राहगीर पर गोली दाग देते हैं तो ... बस आप प्रत्येक चक्र की शुरुआत में मिली अपनी तीन जिंदगियों में से एक को गँवा बैठेंगे। यह बात भी दिमाग में रखनी होगी कि आपके पास छह गोलियाँ दागनेवाली बंदूक होगी इसलिए आपको अक्सर अपनी बंदूक में गोलियाँ भरनी होंगी। Mad Bullets में दर्जनों अलग-अलग प्रकार के गेम मोड हैं और इन सबमें दुश्मनों का सामना करने का तरीका थोड़ा भिन्न होता है। उदाहरण के लिए सामान्य मोड में आपको आमने-सामने की लड़ाई करनी होती है; लेकिन हाइपर मोड में गोलियाँ दागने की गति लगातार बढ़ जाती है। Mad Bullets एक उत्कृष्ट प्रथम-व्यक्ति शूटर गेम है, जो उत्कृष्ट विज़ुअल्स, ढेर सारे गेम मोड एवं टचस्क्रीन के लिए सटीक ढंग से अनुकूलित नियंत्रण विधि से युक्त है।