Buscar x

Resultados encontrados para "x".

जल्दी Horse Adventure Tale Of Etria चिह्न पर हस्ताक्षर करें।
जल्दी Horse Adventure Tale Of Etria चिह्न पर हस्ताक्षर करें।

Horse Adventure: Tale of Etria

1.6.0
0star
7 avaliações
203
डाउनलोड |
Classificação do conteúdo
Classificação Livre
71.15MB
आकार
20.05.2021
Update
1.6.0
संस्करण
+0 Avaliações - Seja o primeiro a avaliar o produto!

विवरण

Publisher
As aventuras de um cavalo em um mundo mágico
nc_content; Horse Adventure: Tale of Etria एक एडवेंचर गेम है, जिसमें आप एक घोड़े पर सवार होकर कुछ अविश्वसनीय परिदृश्यों से गुजरते हैं। आपका लक्ष्य होता है उन मिलेनियल घोड़ों का ढूँढ़ना, जिनके गायब हो जाने से एट्रिया में शांति के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। Horse Adventure: Tale of Etria एक अत्यंत सरल, किंतु मजेदार गेम है। इसमें स्क्रीन की बायीं ओर दिशासूचक बटन होते हैं जिनकी मदद से आप एक ओर से दूसरी ओर गति कर सकते हैं। दाहिनी ओर गति एवं उछाल के लिए बटन दिये गये हैं। कभी-कभी आप अन्य चरित्रों एवं अलग-अलग प्रकार के अवयवों के साथ अंतर्क्रिया भी कर सकते हैं। निस्संदेह, Horse Adventure: Tale of Etria का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है एट्रिया के अलग-अलग परिदृश्यों से घोड़े पर सवार होकर गुजरना। पर, आपको बस इतना ही नहीं करना होगा। आपको अपने घोड़े को प्रशिक्षित भी करना होगा और उसकी देखभाल भी करनी होगी, और खेल के क्रम में आप उसमें भी सुधार भी कर सकते हैं और उसे अनुकूलित भी कर सकते हैं। Horse Adventure: Tale of Etria एक 3D एडवेंचर है, जिसमें मनमोहक वातावरण, आकर्षक ग्राफ़िक्स, और गेम खेलने का एक मज़ेदार तरीका है। Ubisoft द्वारा प्रस्तुत यह एक मौलिक और उच्च-गुणवत्ता से युक्त गेम है।