Buscar x

Resultados encontrados para "x".

जल्दी Harry Potter Hogwarts Mystery चिह्न पर हस्ताक्षर करें।
जल्दी Harry Potter Hogwarts Mystery चिह्न पर हस्ताक्षर करें।

Harry Potter: Hogwarts Mystery

4.2.0
0star
2 avaliações
364
डाउनलोड |
Classificação do conteúdo
Classificação Livre
159.6 MB
आकार
03.05.2022
Update
4.2.0
संस्करण
+0 Avaliações - Seja o primeiro a avaliar o produto!

विवरण

Publisher
O jogo oficial de Harry Potter para Android
nc_content; Harry Potter: Hogwarts Mystery एक रोमांचक खेल है, जिसके पास आधिकारिक हैरी पॉटर लाइसेंस है। अब आप प्रतिष्ठित 'होग्वर्ट्स स्कूल ऑफ़ विच्क्रैफ्ट और विज़ार्डरी' में रह रहे बच्चों की रोजमर्रा की ज़िन्दगी में भाग ले सकते हैं। हर पड़ाव की शुरुआत में, आपको चुनना होगा की आप लड़की या लड़का में से क्या बनना चाहते हैं, और फिर आपको अपने अवतार को अपने हिसाब से अनुकूलित करना होगा। आप अपने हिसाब से अपने कपड़े, अपनी त्वचा का रंग, मुखाकृति, बालों के स्टाइल, और बहुत कुछ चुन सकते हैं। Harry Potter: Hogwarts Mystery में आपका रोमांच अपना दल चुनने से शुरू होता है। आप इनमें से अपना कोई भी दल चुन सकते हैं: ग्रिफ्फिंडोर (Gryffindor), हफलपफ (Hufflepuff), रेवेनक्ला (Ravenclaw) और स्लीदरीन (Slytherin)। और खेल का स्तर बढ़ते जाता है जब आप बाकी किरदारों से बातचीत करते हैं। आप अपने दल के लिए अंक भी प्राप्त (या खो) सकते हैं। हर कक्षा में आप चमकीले औजारों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब भी आप किसी औजार को उठांएंगे, आप अपनी थोड़ी सी ऊर्जा खो देंगे - हाँ, पर ये ज़रूर है कि अनुभव के अंक आपको मिलेंगें। आपको इन अंकों से एक पड़ाव ऊपर जाने की शक्ति मिलेगी और आप खेल में कुछ नया प्राप्त कर पाएंगे। उदहारण के लिए, आपको कुछ जवाब या बालों के स्टाइल्स तब ही मिलेंगे, जब आप Harry Potter: Hogwarts Mystery के किसी नियमित पड़ाव पर पहुँच जाएंगे। Harry Potter: Hogwarts Mystery की सबसे बढ़िया बात है कि आप मशहूर किताब और फिल्म शृंखला के बहुत से अपने चहीते किरदारों से बातचीत कर सकते हैं। कहानी के सभी पात्र जैसे McGonagal (मैकघोनगल्ल), Dumbledore (दुम्बलेडोरे) और Snape (स्नेप) में मानो जान डाल दी गई है। इसके साथ-साथ आप इनसे बात भी कर सकते हैं। Harry Potter: Hogwarts Mystery एक बहुत ही बढ़िया रोमांचक खेल है। इसके ग्राफ़िक्स बहुत ही शानदार हैं। ये 'The Sism' की कुछ हद तक याद ताजा करता है। अगर पूर्ण तौर से देखा जाए तो इसका अनुभव अपराजेय है, और ऊपर से सारे किरदारों का आकर्षण इस पर चार चाँद लगा देता है। हम एक ऐसे एप्प की बात करे रहें रहे हैं, जो हैरी पॉटर के सारे बड़े प्रशंसकों को हक्का बक्का छोड़ देगा।