Buscar x

Resultados encontrados para "x".

जल्दी Fishboy चिह्न पर हस्ताक्षर करें।
जल्दी Fishboy चिह्न पर हस्ताक्षर करें।

FishBoy

0star
10 avaliações
1
डाउनलोड |
Classificação do conteúdo
Classificação Livre
आकार
08.09.2020
Update
संस्करण
+0 Avaliações - Seja o primeiro a avaliar o produto!

विवरण

Publisher
nc_content; FishBoy एक आकस्मिक गेम है, जिसमें आप खुले समुद्र में अपनी नौका लेकर जाते हैं और मछलियों की ज्यादा से ज्यादा प्रजातियाँ पकड़ने का प्रयास करते हैं। आपके पास ढेर सारे अस्त्र होंगे जिनकी मदद से आप मछलियों पर बेपरवाह होकर निशाना साध सकते हैं, ताकि एक भी मछली पीछे न छूटे। रंगीन 3D ग्राफ़िक्स की मदद से आप प्रत्येक प्रजाति की मछली को बड़ी आसानी से पहचान सकते हैं। गेम की शुरुआत करने से पूर्व ढेर सारे चरित्र भी उपलब्ध होंगे, जिनमें से आप अपना चरित्र अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। एक बार आपने मछुआरे को चुन लिया तो फिर आप मछलियों पर निशाना साध सकते हैं और अंक हासिल करने के लिए उन्हें निशाना बना सकते हैं। FishBoy के मुख्य मेनू से आप एक कम्पीटिशन मोड चुन सकते हैं, जिसमें आपको समुद्र का सम्राट बनने के लिए पूरी दुनिया के खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करना होगा। ज्यादा बड़ी मछलियाँ पकड़ने के लिए आप अन्य अस्त्र-शस्त्र भी अनलॉक कर सकते हैं। FishBoy एक मज़ेदार गेम है, जो समुद्र के बीचोंबीच खेला जाता है। इसमें आप विभिन्न प्रजातियों की मछलियाँ पकड़ सकते हैं। इसमें उपलब्ध अलग-अलग प्रकार के कुछ गेम मोड एवं चुनने के लिए ढेर सारे अस्त्रों के जरिए आप अपने आस-पास तैर रही सारी मछलियों पर निशाना साधने के इस खेल का जमकर आनंद ले सकते हैं।