Buscar x

Resultados encontrados para "x".

जल्दी Egg Inc चिह्न पर हस्ताक्षर करें।
जल्दी Egg Inc चिह्न पर हस्ताक्षर करें।

Egg Inc.

1.22.6
0star
10 avaliações
52
डाउनलोड |
Classificação do conteúdo
Classificação Livre
73.82 MB
आकार
26.03.2022
Update
1.22.6
संस्करण
+0 Avaliações - Seja o primeiro a avaliar o produto!

विवरण

Publisher
Construa e gerencie um galinheiro enorme
nc_content; Egg, Inc. एक वृद्धि-आधारित गेम है, जिसमें आप एक चिकेन फार्म का संचालन करते हैं। आपको अपने फार्म से संबंधित हर छोटी-बड़ी गतिविधि का प्रबंधन करना होगा: अंडों के फूटने से लेकर, मुर्गियाँ खरीदने और अंडों का परिवहन करनेवाले वाहनों तक का। Egg, Inc. में गेम खेलने का तरीका काफी हद तक किसी भी अन्य वृद्धि-आधारित या इंक्रिमेंटल गेम की ही तरह है। शुरुआत करने के लिए, आपको स्क्रीन पर लगातार टैप करना होगा ताकि अंडों से चूज़े बाहर आ सकें और इस प्रकार 'चिकेन' तैयार करने होंगे। बाद में, आप कुछ सुधार भी अनलॉक कर सकते हैं, ताकि आपको स्क्रीन को कम से कम बार टैप करने में मदद मिल सके। सुधार अनलॉक करने के लिए, यह स्पष्ट है कि आपको पैसों की जरूरत होगी। और पैसे अर्जित करने के लिए आपको अंडे चाहिए। वैसे, अपने अंडों से पैसे अर्जित करना कई चरणों वाली एक प्रक्रिया होती है। उदाहरण के लिए, आपको अंडों का वितरण करने वाले ट्रक खरीदने होंगे और उनमें सुधार बी करना होगा, लेकिन इसके साथ ही आपको चारा भी खरीदना होगा और उसे बेहतर बनाना होगा। Egg, Inc. एक उत्कृष्ट इंक्रिमेंटल गेम है, जिसमें खेल की विधि तो सरल किंतु बेहद मज़ेदार है। साथ ही, इसमें उत्कृष्ट ग्राफ़िक्स भी है। अपने सपने का चिकेन फार्म तैयार करना बिल्कुल आसान नहीं है, लेकिन यह काम सचमुच अत्यंत मनोरंजक है।