Buscar x

Resultados encontrados para "x".

जल्दी Dragon Ball Tap Battle चिह्न पर हस्ताक्षर करें।
जल्दी Dragon Ball Tap Battle चिह्न पर हस्ताक्षर करें।

Dragon Ball: Tap Battle

1.4
0star
9 avaliações
11.036
डाउनलोड |
Classificação do conteúdo
Classificação Livre
135.24MB
आकार
01.10.2020
Update
1.4
संस्करण
+0 Avaliações - Seja o primeiro a avaliar o produto!

विवरण

Publisher
O melhor jogo de luta de Dragon Ball para Android
nc_content; Dragon Ball: Tap Battle एक 2D युद्धक गेम है, जिसमें आपको प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय मैंगा/एनिमे Dragon Ball के कुछ चरित्रों को नियंत्रण करने का अवसर मिलता है और इसके लिए आपको एक ऐसे सिस्टम कंट्रोलर का इस्तेमाल करना होता है जो टचस्क्रीन तकनीक के लिए बिल्कुल सटीक ढंग से अनुकूलित किया गया है। इसी शैली के अन्य गेम से कहीं ज्यादा सटीक एवं गतिशील यह गेम, यदि आप चाहें तो आपको पारंपरिक वर्चुअल गेम पैड का इस्तेमाल करने की सुविधा भी देता है। इसे संस्थापित करने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त डेटा डाउनलोड करना होता है: हालाँकि शुरुआत में यह प्रतीत हो सकता है कि प्रोग्रेस बार आगे नहीं बढ़ रहा है, लेकिन वास्तव में ठीक ढंग से ही संस्थापित हो रहा होता है। इसलिए धीरज रखें। एक बार आपने इसे संस्थापित कर लिया तो फिर उसके बाद आप देखेंगे कि हालाँकि यह गेम पूरी तरह से जापानी भाषा में है, इसके बावजूद इसमें इधर-उधर जाना काफी आसान है। इसमें एक स्टोरी मोड है और ब्लूटूथ कनेक्शन के जरिए खिलाड़ी बनाम खिलाड़ी लड़ाई की सुविधा भी है। Dragon Ball: Tap Battle में आपको एनिमे के इतिहास के कुछ बेहद करिश्माई चरित्रों की भूमिका निभाने का अवसर मिलता है, जैसे कि गोकू, वेगेटा, क्रिलिन, फ़्रीज़ा, पिक्कोलो एवं गोहान। कुल मिलाकर, आपको 20 से भी ज्यादा अलग-अलग चरित्र उपलब्ध हो जाते हैं, और आप अपने प्रतिस्पर्द्धियों से कुछ सबसे लोकप्रिय Dragon Ball दृश्यों में लड़ाई करते हैं। Dragon Ball: Tap Battle में लड़ाई का तरीका जितना मौलिक है, उतना ही कारगर भी है। इसमें आपको वर्चुअल पैड की जरूरत नहीं होती, क्योंकि आप अपने नायक को बड़े आराम से इधर-उधर ले जा सकते हैं और अपने दुश्मनों पर विशेष आक्रमण भी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अपनी ऊर्जा को रि-चार्ज़ करने के लिए आपको बस अपने चरित्र पर टैप कर देना होगा। अपने दुश्मन को कामेहमेहा से मारना भी उतना ही आसान है जितना कि अपने दुश्मन पर टैप करना और उसे दबाकर रखना। Dragon Ball: Tap Battle एक उत्कृष्ट 2D युद्धक गेम है। इसमें आपको न केवल एक सटीक नियंत्रण प्रणाली मिलती है, बल्कि इसका ग्राफ़िक्स भी अन्य Android गेम्स की तुलना में सर्वश्रेष्ठ में शामिल किया जा सकता है। यह गेम मोबाइल डिवाइस के लिए अनुकूलित करने के दौरान अकीरा तोरियामा की रचना की मौलिकता का सम्मान करता है, और यह एक आधिकारिक उत्पाद भी है।