Buscar x

Resultados encontrados para "x".

जल्दी Crusaders Of Light चिह्न पर हस्ताक्षर करें।
जल्दी Crusaders Of Light चिह्न पर हस्ताक्षर करें।

Crusaders of Light

1.514917.538868
0star
4 avaliações
30
डाउनलोड |
Classificação do conteúdo
Classificação Livre
1708.78MB
आकार
31.10.2021
Update
1.514917.538868
संस्करण
+0 Avaliações - Seja o primeiro a avaliar o produto!

विवरण

Publisher
Um MMORPG assustador ambientado em um mundo de fantasia
nc_content; Crusaders of Light एक 3D MMORPG है, जिसमें आपको दुनिया पर आक्रमण करने का प्रयास कर रहे राक्षसों के अनगिनत झुंडों का मुकाबला करना होता है। सौभाग्यवश, इस लड़ाई में आप अकेले नहीं होंगे। दुनिया भर के हजारों अन्य खिलाड़ी भी परलोक से आनेवाले इन खतरों का सामना करने में आपकी मदद करेंगे। जब भी आप कोई नया गेम प्रारंभ करेंगे, आपको पाँच अलग-अलग प्रकार के चरित्रों में से मनपसंद चरित्र चुनना होगा। प्रत्येक चरित्र की अपनी ख़ास शैली होगी, कुछ अनूठी क्षमताएँ होंगे, और उसके पास कुछ विशेष अस्त्र होंगे। साथ ही, आप अपने चरित्र का लिंग तथा उसका रंग-रूप भी देख सकते हैं। Crusaders of Light की आक्रमण पद्धति अविश्वसनीय रूप से गतिशील है। बायीं ओर मौजूद वर्चुअल डी-पैड की मदद से आप अपने चरित्र को इधर-उधर खिसका सकते हैं और दुश्मनों के आक्रमण से बच सकते हैं। दूसरी ओर, दाहिनी ओर मौजूद बटन का उपयोग करते हुए आप अपने युद्ध कौशल का भरपूर इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे-जैसे आपका स्तर बढ़ता जाता है, आपकी क्षमताएँ भी पहले से बेहतर होती जाती हैं। Crusaders of Light के स्टोरी मोड का इस्तेमाल करते हुए आप विभिन्न प्रकार के सैकड़ों मिशन पूरे कर सकते हैं। इसमें आपको दर्जनों NPC से मिलने और हजारों राक्षसों से मुकाबना करने का मौका मिलता है। साथ ही, आपको एक PVP मोड भी मिलता है, जिसमें आप अन्य गुटों के अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ भी मोर्चा ले सकते हैं। Crusaders of Light एक बेहतरीन MMORPG है, जिसमें गेम खेलने का तरीका मजेदार एवं ग्राफ़िक्स उत्कृष्ट है। स्पष्ट रूप से यह World of Warcraft से काफी मिलता-जुलता है, क्योंकि इसमें उसकी कई अवधारणाओं एवं अवस्थितियों का इस्तेमाल किया गया है। वैसे, यह कोई बुरी बात नहीं है।