Buscar x

Resultados encontrados para "x".

जल्दी Bleach Brave Souls चिह्न पर हस्ताक्षर करें।
जल्दी Bleach Brave Souls चिह्न पर हस्ताक्षर करें।

Bleach Brave Souls

13.9.4
0star
2 avaliações
65
डाउनलोड |
Classificação do conteúdo
Classificação Livre
122.48 MB
आकार
25.04.2022
Update
13.9.4
संस्करण
+0 Avaliações - Seja o primeiro a avaliar o produto!

विवरण

Publisher
Videogame oficial para o anime Bleach
nc_content; Bleach Brave Souls एक 3D एक्शन गेम है, जिसमें खिलाड़ी इस अत्यंत ही लोकप्रिय एनिमे Bleach के कुछ सबसे महत्वपूर्ण चरित्रों को नियंत्रित करने का अवसर का आनदं उठाते हैं। इचिगो, ब्याकुया, रेनजी एवं केनपाची एवं इन जैसे ही कई अन्य एक बड़े लक्ष्य के लिए मिलकर काम करते हैं और यह लक्ष्य है: दैत्याकार प्रेतों के स्वरूप में मौजूद शैतानी शक्तियों से लड़ना। Bleach Brave Souls में गेम को नियंत्रित करना अत्यंत सहजज्ञ है: अपनी बायीं ओर मौजूद वर्चुअल कंट्रोल स्टिक की मदद से आप अपने चरित्र को प्रत्येक परिदृश्य में इधर-उधर स्वतंत्रतापूर्वक घुमाते हैं। आपके स्क्रीन की दायीं ओर आपको वे सारे आवश्यक आक्रमण नियंत्रक मिलेंगे जो आपको प्रत्येक आक्रमण संबंधी गतिविधि के लिए उपलब्ध अलग-अलग बटनों की मदद से अपने दुश्मन का सामना करने में आपकी मदद करेंगे। आपके स्क्रीन के सबसे ऊपर बायीं ओर आपको वे बटन मिलेंगे जिनकी मदद से आप अभियानों के दौरान अपने मुख्य चरित्र को बदल सकते हैं। Bleach Brave Souls में प्रत्येक अभियान काफी संक्षिप्त होता है। अधिकांश मामलों में आप इन्हें दो मिनट से भी कम समय में समाप्त कर सकते हैं। खासकर क्योंकि प्रत्येक परिदृश्य काफी विस्तृत और सूक्षमतापूर्ण, किंतु अत्यंत छोटा भी होता है। प्रत्येक दृश्य में, आपको छुपे हुए कंटेनर और उनमें छुपाकर रखी गयी सामग्रियाँ मिलेंगी, जिनकी मदद से आप अपने चरित्र में सुधार कर सकते हैं। एक अभियान और दूसरे अभियान के बीच, आपको अपने चरित्रों में सुधार करने का अवसर मिलेगा। जैसे-जैसे वे रैंक में आगे बढ़ते रहेंगे, आपके चरित्र पहले से ज्यादा शक्तिशाली बनते रहेंगे, और इस क्रम में वे अधिकतम लाइफ प्वाइंट हासिल करते जाएँगे और आक्रमणों के दौरान दुश्मनों को ज्यादा क्षति पहुँचा सकेंगे। Bleach Brave Souls एक 3D एक्शन गेम है, जो काफी हद तक Bleach Brave से प्रेरित है। इसमें उत्कृष्ट सिस्टम कंट्रोल एवं आँखें चौंधियाने वाले विजुअल्स भी मौजूद हैं। इस गेम में एक ही परेशानी है, और वह यह है कि आपको ढेर सारा अतिरिक्त डेटा डाउनलोड करना होगा।